{"_id":"63405860145c6940bb28544c","slug":"uttarkashi-news-joint-exercise-of-air-force-and-army-will-be-held-on-october-12-and-13-in-chinyalisaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ में 12 व 13 अक्तूबर को चलेगा एयरफोर्स और आर्मी का संयुक्त अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ में 12 व 13 अक्तूबर को चलेगा एयरफोर्स और आर्मी का संयुक्त अभ्यास
Fri, 07 Oct 2022 10:20 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:20 PM IST
सार
सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार यहां सेना के अधिकारी व जवानों के 30 अक्टूबर तक रुक सकते हैं। हालांकि अभ्यास 13 अक्तूबर तक ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर 12 व 13 अक्तूबर को वायु सेना और थल सेना के जवान संयुक्त अभ्यास करेंगे। शुक्रवार को सेना के उच्चाधिकारियों ने चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे का जायजा लिया। साथ ही संयुक्त अभ्यास के लिए अन्य अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
विज्ञापन
Uttarkashi Avalanche: एवरेस्ट विजेता सविता की दी गई जल समाधि, ए मेरी सुब्बी...पुकारते हुए फफकती रही बुआ
विज्ञापन
यहां आवश्यकतानुसार वायुसेना, एयर डिफेंस सिग्नल कोर के साथ संयुक्त अभ्यास करती रहती है। सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार यहां सेना के अधिकारी व जवानों के 30 अक्टूबर तक रुक सकते हैं। हालांकि अभ्यास 13 अक्तूबर तक ही बताया जा रहा है। हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों की देखरेख कर रहे घनश्याम सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे पर सेना अधिकारी आए थे। उन्होंने कहा कि यहां कोई रूटीन अभ्यास होने की जानकारी है।
विज्ञापन
इससे पहले भी हो चुका संयुक्त अभ्यास
पिछले साल अगस्त 2021 में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सेना, वायु सेना का संयुक्त अभ्यास हो चुका है। वायुसेना पहले ही चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे को अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड(एएलजी) बनाने की मंशा जाहिर कर चुकी है। सेना ने सरकार को पत्र लिखकर यहां हवाई अड्डे के विस्तार सहित अन्य सुविधाएं जुटाने को कहा था।