फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Avalanche occurred in Dabrani on Gangotri Highway after Heavy Snowfall snow came on road

Uttarkashi Avalanche: गंगोत्री हाईवे पर डबराणी और झाला में हुआ हिमस्खलन, सड़क पर भारी मात्रा में आई बर्फ

Fri, 28 Feb 2025 06:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Feb 2025 06:19 PM IST
सार

Uttarkashi Avalanche News: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने से अचानक भारी मात्रा में कच्ची बर्फ के साथ बोल्डर और मलबा गंगोत्री हाईवे पर आ गिरे।

विज्ञापन
Uttarkashi News Avalanche occurred in Dabrani on Gangotri Highway after Heavy Snowfall snow came on road
उत्तरकाशी में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली के बाद उत्तरकाशी जिले में भी दो बार हिमस्खलन हो गया। यहां गंगोत्री हाईवे पर डबराणी और झाला में पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने से अचानक भारी मात्रा में कच्ची बर्फ के साथ बोल्डर और मलबा गंगोत्री हाईवे पर आ गिरे। साथ ही यह भागीरथी नदी तक जा गिरा। शाम को करीब साढ़े पांच बजे झाला के समीप भी हिमस्खलन हुआ।

विज्ञापन


गनीमत रही कि उस समय वहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। इसिलए बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, भटवाड़ी में वाहनों को रोककर वापस भेजा जा रहा है। बीआरओ की मशीनरी भी लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहां पर कार्य नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन


Chamoli Avalanche: कंटेनर में सो रहे थे 57 मजदूर, अचानक कुबेर पर्वत से गिरा बर्फ का पहाड़, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री धाम में गिरी चार फीट बर्फ, भटवाड़ी में रोके वाहन

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भारी बर्फबारी के चलते करीब चार फीट बर्फ गिर चुकी है। तो वहीं गंगोत्री हाईवे भी सुक्की टॉप से आगे बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सुबह से ही बंद पड़ा हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से भटवाड़ी से आगे वाहनों की आवजाही बंद कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed