फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Mosque Dispute Police released photos of miscreants appealed to give information

Uttarkashi Mosque Dispute: पुलिस ने जारी की रैली में शामिल उपद्रवियों की फोटो, लोगों से की सूचना देने की अपील

Tue, 29 Oct 2024 11:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Oct 2024 11:11 PM IST
सार

Uttarkashi Mosque Dispute: 24 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में स्थित मस्जिद के खिलाफ एक समुदाय के धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली थी। भटवाड़ी रोड पर सिंगल तिराहे पर प्रदर्शनकारियों के तय मार्ग की जगह दूसरी जगह से जाने पर गतिरोध की स्थिति उत्पन्न हुई।

विज्ञापन
Uttarkashi Mosque Dispute Police released photos of miscreants appealed to give information
पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली के दौरान हुए बवाल में स्टील की बोतल व पथराव करने वालों की पुलिस ने फोटो जारी कर दी है। हालांकि यह फोटो साफ नहीं है। पुलिस ने फोटो जारी करते हुए इसके संबंध में कोई भी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और मनेरी के मोबाइल नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन


बीते 24 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में स्थित मस्जिद के खिलाफ एक समुदाय के धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली थी। भटवाड़ी रोड पर सिंगल तिराहे पर प्रदर्शनकारियों के तय मार्ग की जगह दूसरी जगह से जाने पर गतिरोध की स्थिति उत्पन्न हुई। उस दौरान किसी ने पुलिस कर्मियों पर स्टील की बोतल फेंकी थी, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और बाद में पथराव शुरू हो गया। जिसमें नौ पुलिसकर्मी सहित 27 घायल हुए। मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 200 अज्ञात पर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


Srinagar Garhwal:  कीर्तिनगर में हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा, नाबालिग का धर्मांतरण कराने पर मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल के बाद से ही पुलिस बोतल और पथराव शुरू करने वाले की पहचान के लिए वीडियो व फोटोग्राफ खंगाल रही थी। मंगलवार देर शाम को पुलिस ने बोतल फेंकने वाले उपद्रवी की तस्वीर जारी की। साथ ही कुछ पत्थरबाजों की भी तस्वीर जारी की गई, लेकिन यह तस्वीरें साफ नहीं हैं। उनके लिए पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपील जारी कर उक्त उपद्रवियों के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर सूचित करने की अपील की है। इधर, सीओ प्रशांत कुमार का कहना है कि पुलिस लगातार उपद्रवियों का चिन्हीकरण कर रही हैं। कुछ फुटेज मिली हैं, जो साफ नहीं है। उसके लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed