फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Forest Fire incidents are being monitored from ISRO Jio portal

Uttarkashi Forest Fire: इसरो के जियो पोर्टल से रखी जा रही वनाग्नि की घटनाओं पर नजर, ऐसे हो रहा काम

Mon, 20 May 2024 01:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 May 2024 01:48 PM IST
सार

वर्तमान तकनीकी युग में विभाग ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा विकसित जियो पोर्टल भुवन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जो जंगल की आग के अलावा चक्रवात, सूखा, भूकंप, बाढ़ व भूस्खलन जैसी घटनाओं की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी देने में समक्ष है।

विज्ञापन
Uttarkashi Forest Fire incidents are being monitored from ISRO Jio portal
इसरो के जियो पोर्टल से रखी जा रही वनाग्नि घटनाओं पर नजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक समय था जब वन विभाग वनाग्नि की सूचनाओं के लिए पूरी तरह से क्रू स्टेशनों पर निर्भर था, लेकिन अब वनाग्नि की घटनाओं की निगरानी के लिए जियो पोर्टल की मदद भी ली जा रही है। उत्तरकाशी वन प्रभाग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित जियो पाेर्टल भुवन की मदद से जंगल की आग पर नजर रख रहा है। सेटेलाइट डेटा के जरिए यह जियो पोर्टल वनाग्नि की घटनाओं की सटीक जानकारी देने में सक्षम है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी वन प्रभाग अंतर्गत छह रेंज हैं। इनमें बाड़ाहाट, मुखेम, डुंडा, धरासू, टकनौर व गंगोत्री रेंज शामिल हैं। 15 फरवरी से 15 जून तक चलने वाले फायर सीजन में यहां बड़े पैमाने पर वनाग्नि की घटनाएं होती है। पूर्व में विभाग वनाग्नि की सूचना के लिए क्रू स्टेशनों पर निर्भर रहता था।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: प्रचंड गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 40 के पार पहुंचा दून का पारा, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान तकनीकी युग में विभाग ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा विकसित जियो पोर्टल भुवन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जो जंगल की आग के अलावा चक्रवात, सूखा, भूकंप, बाढ़ व भूस्खलन जैसी घटनाओं की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी देने में समक्ष है। मास्टर कंट्रोल रूम में तैनात वन रक्षक जैसे ही जियो पोर्टल भुवन ओपन कर फॉरेस्ट फायर पर क्लिक करता है, तो नियर रियल टाइम फॉरेेस्ट फायर की घटनाएं गुलाबी डॉट से भारतीय मानचित्र पर अंकित हो जाती है।

जियो पोर्टल भुवन के बारे में जानिए

इसे इसरो द्वारा विकसित गूगल मैप्स का भारतीय संस्करण भी कहा जाता है। यह सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को पृथ्वी की सतह का 2डी/3डी प्रतिनिधित्व देखने की अनुमति देता है। पोर्टल को विशेष रूप से भारत को देखने के लिए तैयार किया गया है, जो क्षेत्र में उच्चतम रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। यह अन्य वर्चुअल ग्लोब सॉफ़्टवेयर की तुलना में एक मीटर तक के स्थानिक रिज़ॉल्यूशन के साथ भारतीय स्थानों की विस्तृत कल्पना प्रदान करता है।

वनाग्नि घटनाओं की निगरानी के लिए तकनीकी की मदद भी ली जा रही है। इसरो का जियो पोर्टल भुवन इसमें काफी मददगार है। हालांकि वर्तमान में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने से वनाग्नि की घटनाओं में कमी आई है।
- डीपी बलूनी, डीएफओ, उत्तरकाशी वन प्रभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed