Uttarakhand: प्रचंड गर्मी के बीच पहाड़ों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, मैदान में चली हवाओं ने दी राहत
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी तेवर दिखा रही है। वहीं, पहाड़ों में शाम के समय माैसम में बदलाव होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ों की रानी मसूरी, यमुनोत्री धाम और टिहरी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं, निचले इलाकों में आंधी तूफान चला। उधर, पहाड़ में बदले मौसम का असर मैदान में भी देखने को मिला। मैदानी इलाकों में चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दी।
प्रदेश के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। दून में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी।
Rishikesh News: नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहा विदेशी पर्यटक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
तीन दिन से खूब आग उगल रहा सूरज
शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री रहा था। आज भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं।
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 40.5 24.4
पंतनगर 39.9 26.5
मुक्तेश्वर 26.9 16.8
नई टिहरी 28.4 16.4