फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Disaster: SDRF took 400 photos of Kheer Ganga origin site from drone and sent to Wadia Institute

Uttarkashi Disaster: एसडीआरएफ ने ड्रोन से लिए खीर गंगा उद्गम स्थल के 400 फोटो, वाडिया संस्थान को भेजे

Sun, 17 Aug 2025 10:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Aug 2025 10:13 PM IST
सार

शासन ने आपदा के कारणों की जांच के लिए वाडिया संस्थान समेत अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों की टीम का गठन किया था। इस टीम ने 14 अगस्त से पहुंचकर पड़ताल शुरू की थी।

विज्ञापन
Uttarkashi Disaster: SDRF took 400 photos of Kheer Ganga origin site from drone and sent to Wadia Institute
खीरगंगा का उद्गम स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसडीआरएफ की टीम ने खीर गंगा उद्गम स्थल के करीब 400 फोटोग्राफ वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान को भेजे हैं। वैज्ञानिकों की टीम अब इन फोटोग्राफ के माध्यम से भी अध्ययन करेगी। संभावना है कि इन चित्रयों के माध्यम से भी आपदा के कारणों का पता चल सके।

विज्ञापन


शासन ने आपदा के कारणों की जांच के लिए वाडिया संस्थान समेत अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों की टीम का गठन किया था। इस टीम ने 14 अगस्त से पहुंचकर पड़ताल शुरू की थी। टीम ने हवाई सर्वे के माध्यम से खीर गंगा (इसी के मलबे से धराली में भारी नुकसान हुआ था) के कैचमेंट एरिया को देखने और आपदा के कारणों को जानने की कोशिश की थी, लेकिन पूरा क्षेत्र नहीं देखा जा सका।
विज्ञापन


दूसरी तरफ एसडीआरएफ की टीम इस दुर्गम क्षेत्र में ट्रेकिंग करके पहुंची और ड्रोन के माध्यम से खीर गंगा के उद्गम स्थल के करीब चार सौ फाेटो खींचे हैं, इन्हीं फोटो को वाडिया संस्थान को भेजा गया है। एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों और चरवाहों से बातचीत कर भी जानकारी जुटाई है। इंसीडेंट कमांडर व आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी ने फोटोग्राफ भेजे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी आपदा: मौसम खराब...दिन भर नहीं उड़े हेलिकॉप्टर, सोनगाड में राफ्ट के जरिये शुरू की गई आवाजाही

वहीं, शासन ने आपदा के कारणों को जानने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की है, उसकी रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग इस सप्ताह मिलने की संभावना है। उससे ही अधिकृत जानकारी सामने आ सकेगी। पर सूत्रों के अनुसार अभी प्रथमदृष्टया आपदा का कारण बादल फटना ही लग रहा है। इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन का कहना है कि इस संबंध में विशेषज्ञों की टीम का काम कर रही है। अभी रिपोर्ट मिलना बाकी है, रिपोर्ट मिलने के बाद ही उससे जुड़ी जानकारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed