फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Cloudburst: Kheerganga forced to flow in opposite direction, when flowed straight it caused havoc

Uttarkashi Cloudburst:  मानवीय अतिक्रमण से उल्टी बहने को मजबूर थी खीरगंगा, सीधी चली तो मची तबाही

Wed, 06 Aug 2025 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अश्वनी त्रिपाठी/रुद्रेश कुमार, देहरादून
अश्वनी त्रिपाठी/रुद्रेश कुमार, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 05:40 AM IST
सार

दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद हिमालयन रिसर्च सेंटर के प्रो. डीडी चुनियाल ने त्रासदी के बाद विश्लेषण कर बताया कि यह वास्तव में मानवीय हस्तक्षेप का नतीजा है। पुराने धराली गांव को तो जल प्रलय छू भी नहीं सकी।

विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst: Kheerganga forced to flow in opposite direction, when flowed straight it caused havoc
उत्तरकाशी खीरगंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानवीय अतिक्रमण से खीरगंगा वर्षों तक उल्टी बहने को मजबूर हुईं। जब भागीरथी की इस सहायक नदी ने वास्तविक पथ पकड़ा, तो अपने साथ तबाही लेकर आई। लाखों बोल्डर व मलबे को लेकर आया सैलाब धराली की नई बस्ती को बहा ले गया। दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद हिमालयन रिसर्च सेंटर के प्रो. डीडी चुनियाल ने त्रासदी के बाद विश्लेषण कर बताया कि यह वास्तव में मानवीय हस्तक्षेप का नतीजा है। पुराने धराली गांव को तो जल प्रलय छू भी नहीं सकी।

विज्ञापन


प्रो. चुनियाल ने बताया कि खीरगंगा धराली गांव के पास भागीरथी नदी में मिलती है। वर्षों से यह नए-नए फ्लड प्लेन बनाती आ रही थी। इस बीच, एक फ्लड प्लेन (वह समतल भूमि जो नदी के किनारे पाई जाती है और बाढ़ आने पर पानी से भर जाती है) बना और स्थानीय लोग इस पर खेती करने लगे। इसी कृषि भूमि से होकर खीरगंगा भागीरथी में जाकर मिलती थी।
विज्ञापन


धीरे-धीरे इस फ्लड जोन में दर्जनों होटल और बाजार बन गए। अतिक्रमण के चलते खीरगंगा वास्तविक पथ को छोड़कर दूसरी तरफ से जाकर भागीरथी में मिलने लगी। यह रास्ता नदी के लिए सहज नहीं था। हालात ऐसे बने कि इस अतिक्रमण के चलते खीरगंगा उल्टी दिशा में (उत्तर की दिशा में) बहने को मजबूर हो गई। उसे कभी न कभी अपने वास्तविक पथ पर आना ही था। मंगलवार दोपहर हुआ भी यही, मगर तबाही के साथ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed