फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's Sneh Rana worked her magic on the second day

Dehradun News: दून की स्नेह का दूसरे दिन भी चला जादू, 10 विकेट चटकाए

Tue, 02 Jul 2024 04:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's Sneh Rana worked her magic on the second day
दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रहे टेस्ट मैच में दूसरे दिन भी उत्तराखंड की स्नेह राणा का जादू चला। बीते रोज एक पारी में आठ विकेट लेकर नया कीर्तिमान स्थापित करने वालीं स्नेह ने सोमवार को भी दो विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के बाद वह देश की दूसरी महिला गेंदबाज हैं, जिन्होंने यह कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार को टेस्ट मैच संपन्न हुआ। इसमें स्नेह ने पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट चटकाए थे। दूसरी पारी में भी स्नेह ने दो विकेट झटके। साथ ही इस मैच में उन्होंने 10 विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाई। दून निवासी स्नेह राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में चार विकेट और 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह कारनामा करने वाली वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। जबकि, 2014 में अपने डेब्यू वन डे मैच में ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने विकेट चटकाया था।
विज्ञापन


स्नेह के कोच नरेंद्र शाह ने बताया, स्नेह ने नौ साल की उम्र से देहरादून में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब में खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 2014 में वन डे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया। जून 2021 में इंग्लैंड दौरे के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। पाकिस्तान के विरुद्ध खेले गए मैच में स्नेह ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए थे। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने घातक गेंदबाजी की थी। उनके महत्वपूर्ण दो विकेट के दम पर भारत मैच जीत गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया जीता था, लेकिन स्नेह ने इस मैच में भी दो विकेट लिए थे। इसके अलावा स्नेह डब्ल्यूपीएल में भी गुजरात की उप कप्तान हैं। वह टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं। उधर, स्नेह की इस उपलब्धि से घर और दून में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed