फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's best practices for Sustainable Development Goals

Dehradun News: सतत विकास के लक्ष्यों के लिए उत्तराखंड की बेस्ट प्रैक्टिस सबसे अच्छी

Tue, 10 Feb 2026 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's best practices for Sustainable Development Goals
- दून पहुंचे आंध्र की 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष ने कहा, हम भी करेंगे इस पर विचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में 20 सूत्री कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए जिस तरह से विभाग कार्य कर रहे हैं, उसने आंध्र प्रदेश को काफी प्रभावित किया है। आंध्र की 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष दिनकर लंका का कहना है कि सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उत्तराखंड जो बेस्ट प्रैक्टिस अपना रहा है, वे बहुत अच्छी है।
मंगलवार को अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के 20 सूत्री कार्यक्रमों के संबंध में अनुभवों को लेकर चर्चा हुई। उत्तराखंड ने 20 सूत्री कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए अपनाई जा रही पद्धति को विस्तार से सामने रखा। सतत विकास लक्ष्य(एसडीजी) को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

सेतु आयोग के निदेशक डॉ. मनोज कुमार पंत ने बताया कि वर्ष 2016-17 से राज्य में लगातार 369 संकेतांकों के माध्यम से एसडीजी का अनुश्रवण किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में एसडीजी के 39 संकेतांकों के आधार पर ही मासिक रैंकिंग जारी की जा रही है। विगत वर्षों में राज्य, अखिल भारतीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के मिशन के अनुरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड 2047 की रूपरेखा तैयार की गई है। इस क्रम में विभागों के स्तर पर अल्पकालिक, मध्यकालिक तथा दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित किए गए है। राज्य में संचालित की जा रही योजनाओं के बजट को भी उसी के अनुरूप वित्त पोषित किया जा रहा है। कार्यक्रम में 20 सूत्री कार्यक्रम के संयुक्त निदेशक त्रिलोक सिंह अन्ना ने जानकारी दी कि 20 सूत्री कार्यक्रम की अनुश्रवण प्रणाली को सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप तैयार किया गया है। वर्तमान में इसके तहत 81 योजनाओं के 246 सूचकों की प्रगति के संबंध में रिपोर्टिंग की जा रही है, जिसमें से 45 सूचकों के आधार पर नियमित जनपदवार मासिक रैंकिंग जारी की जाती है। राज्य में 20 सूत्री कार्यक्रम का अनुश्रवण राज्य, जिला, विकासखंड स्तर की समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। टास्क फोर्स अधिकारी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करते हैं। रिपोर्टिंग प्रक्रिया को पेपरलैस बनाने के उद्देश्य से डाटा संचरण की प्रणाली को ऑनलाइन किया गया है। 20 सूत्री कार्यक्रम उत्तराखंड के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि कार्यक्रमों की अनुश्रवण प्रणाली को विकासखंड स्तर तक ले जाने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशक सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. दिनेश चंद्र बडोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed