फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand youth killed in Ahmedabad

उत्तराखंड के युवक की अहमदाबाद में हत्या, सड़क किनारे नग्नावस्था में मिला शव 

Thu, 04 Oct 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 04 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand youth killed in Ahmedabad
मृतक दीपक सिंह

थ्वालखेड़ा के एक युवक की अहमदाबाद में हत्या कर दी गई। अहमदाबाद पहुंचे मृतक के बड़े भाई और चचेरे भाई जरूरी कार्रवाई करने के बाद शव को अहमदाबाद से टनकपुर लेकर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को उनके टनकपुर पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


थ्वालखेड़ा निवासी दीपक सिंह महर (30) पुत्र स्व. रघुवर सिंह महर दस साल से अहमदाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता था।

 

मंगलवार को अहमदाबाद पुलिस ने मुंबई में नौकरी कर रहे उसके बड़े भाई डिगर सिंह को उसकी मौत की सूचना दी तो वह अपने चचेरे भाई अर्जुन सिंह को साथ लेकर अहमदाबाद पहुंचे।

विज्ञापन

हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है

वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि दीपक की किसी ने हत्या की है। उसका शव सड़क किनारे खेत पर पड़ा मिला।

 

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दीपक की गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  इधर, दीपक की मौत की खबर से घर में उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक शादीशुदा था और उसका तीन साल का एक बेटा है।


इस संबंध में टनकपुर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि परिवारवालों ने ही हत्या की सूचना दी थी। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शव के साथ परिवार वालों के यहां पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed