फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand writer Devendra Prasad Chamoli received India Book of Record Award for quiz Ramayana book

Uttarakhand: देवेंद्र चमोली को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड अवॉर्ड, तैयार की पहली दस हजार प्रश्नोत्तरी रामायण

Mon, 17 Mar 2025 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Mar 2025 09:11 PM IST
सार

रामायण महाकाव्य पर देश-विदेश में अब तक तीन सौ से भी अधिक विभिन्न भाषाओं में प्रकाशन हो चुके हैं। लेकिन, संपूर्ण रामायण पर सामान्य ज्ञान के रूप में देवेंद्र चमोली की ओर से शोध की गई यह प्रथम प्रश्नोत्तरी रामायण है।

विज्ञापन
Uttarakhand writer Devendra Prasad Chamoli received India Book of Record Award for quiz Ramayana book
देवेंद्र प्रसाद चमोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहित्यकार देवेंद्र प्रसाद चमोली को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड -2025 से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें रामायण महाकाव्य पर सर्वाधिक दस हजार प्रश्न-उत्तर के शोध कार्य के लिए दिया गया है। इसे पूरा करने के लिए देवेंद्र को पांच साल का समय लगा। इस कार्य के लिए उन्हें नेपाल में भी बीते फरवरी माह में सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन


रामायण महाकाव्य पर देश-विदेश में अब तक तीन सौ से भी अधिक विभिन्न भाषाओं में प्रकाशन हो चुके हैं। लेकिन, चमोली का दावा है कि संपूर्ण रामायण पर सामान्य ज्ञान के रूप में उनकी ओर से शोध की गई यह प्रथम प्रश्नोत्तरी रामायण है। इसमें दस हजार प्रश्न-उत्तर एक लाइन में हैं।
विज्ञापन


चिपको आंदोलन 2.0: उत्तराखंड में यहां पेड़ों से चिपक गई महिलाएं, सड़कों पर उतरे हजारों पर्यावरण प्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन


दून के डिफेंस काॅलोनी निवासी देवेंद्र ने बताया कि राज्य की लोकभाषा में प्रकाशित गढ़वाली रामायण एवं गढ़वाली श्रीमद्भगवद गीता विद्यालयों में उपलब्ध कराने वाला उतराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। मूल रूप से टिहरी जिले के रहने वाले देवेंद्र को नेपाल के नेपालगंज में विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed