{"_id":"580afd004f1c1b453d703d53","slug":"uttarakhand-won-all-india-tennis-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया टेनिस का खिताब पर उत्तराखंड का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया टेनिस का खिताब पर उत्तराखंड का कब्जा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
टेनिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित ऑल इंडिया टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट का खिताब ऑल ओवर उत्तराखंड ने कब्जाया। दूसरे स्थान पर यूपी की टीम रही।
विज्ञापन
शांति टेनिस अकादमी डालनवाला में आयोजित अंडर-16 बालक के एकल वर्ग में उत्तराखंड के आर्यमान शुक्ला ने यहीं के करण नेगी को 6-0, 6-1 से हराकर खिताब कब्जाया। अंडर-14 वर्ग में हिमाचल प्रदेश के धनंजय सिंह ने दिल्ली के हार्दिक मलिक को 6-0, 6-1 से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीता।
विज्ञापन
दोनों वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को 15 ऑल इंडिया रैंकिंग पॉइंट्स व उपविजेता को 12 पॉइंट्स मिले। अंडर-16 युगल वर्ग में उत्तराखंड के आर्यमन शुक्ला व कुणाल गोयल ने यूपी के वंश यादव व पंजाब के कार्तिक परिहार को 6-4, 2-6, 10-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि उत्तरांचल टेनिस संघ के मीडिया प्रभारी राजीव नेगी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उत्तरांचल टेनिस संघ के सचिव राजीव वालिया, गगन गोयल, टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनाश कुंवर, राहुल कुमार, सचिन कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।