फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand won 16 medals in the National Muay Thai Championship

Dehradun News: राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीते 16 पदक

Mon, 16 Jun 2025 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand won 16 medals in the National Muay Thai Championship
Iछठी राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवाI
विज्ञापन

Iमहर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, हरियाणा में आयोजित छठी राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 16 पदक जीते। इसमें चार स्वर्ण पदक शामिल है। चैंपियनशिप में राज्य के 29 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।I

Iमुए थाई एशोसिएसन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, तीन रजत व नौ कांस्य पदक जीतकर राज्य गठन के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में दून की नंदनी चौहान, वर्षा भंडारी व ऊधमसिंह के कृष पपने व स्नेह चंद शामिल हैं। जबकि देवांश थापा, वर्णिका कठेत व विवेक सिंह पंवार ने रजत और विंश तोमर, निशेष डिमडोंग, युवराज राणा, अक्षांश थापा, दीपिका राना, जानवी, संगीता थापा, सपना जवाड़ी व पायल बिष्ट ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बताया, उत्तराखंड के 35 सदस्यीय दल में 28 खिलाड़ियों के साथ तीन कोच, एक टीम मैनेजर और तीन रेफरियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। एसोसियेशन के चेयरमैन हरीश कोठारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शीघ्र हो राजधानी में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री हेमराज बिष्ट, राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, मनोज वर्मा, मेयर सौरभ थपलियाल, श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री कैलाश पंत आदि ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed