फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : Woman upset due to friendship on social media, drank poison

Uttarakhand: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पड़ी इतनी भारी, परेशान महिला ने जहर पीकर खत्म किया अपना जीवन

Fri, 18 Feb 2022 04:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Feb 2022 04:14 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना महिला को भारी पड़ गया। युवक ने कई बार महिला से दुष्कर्म किया और 30 हजार रुपये व जेवरात ले गया।

विज्ञापन
Uttarakhand : Woman upset due to friendship on social media, drank poison
जहर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

2019 में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजान सामने आया। मुखानी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने से महिला परेशान थी। और आखिर में उसने जहर पी लिया। 

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की फेसबुक आईडी पर 2019 में रोहित बिष्ट नाम के युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों में बातें होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने खुद को सेना में अधिकारी बताया। आरोप है कि उसने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया और 30 हजार रुपये व जेवरात ले गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand : जिगर के टुकड़े का कत्ल करते समय मर गया पिता का दुलार, जिसने भी सुनी खबर सन्न रह गया
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में महिला अपने पति के साथ मसूरी चली गई। इसके बाद आरोपी ने महिला की सोशल मीडिया से फोटो एडिट कर अश्लील फोटो वायरल कर दी। इससे आहत महिला ने जहर पी लिया था, जिसका परिजनों ने अस्पताल में इलाज कराया। एसओ मुखानी दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि जीरो एफआईआर मसूरी से स्थानांतरित होकर आई थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed