बेटे के इलाज को गई, अब पति को रही तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंती देवी करीब चार माह पहले अपने बेटे अभिषेक (8) का इलाज कराने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दिल्ली के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल पहुंचीं। इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक बेटे की सर्जरी नहीं हो पाई है।
अब महिला के लिए बेटे की सर्जरी से ज्यादा जरूरी पति की तलाश है। 28 जून से उसका पति अस्पताल से गायब है और इसकी पुलिस में भी शिकायत दे दी गई।
पिथौरागढ़ के बेरीनाग प्रखंड के लोहाथल गांव निवासी बसंती देवी अपने बेटे के ब्रेन ट्यूमर का इजाज कराने दिल्ली के सुपर स्पेशियलिटी जीबी पंत अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वे बेटे की सर्जरी का इंतजार करती रहीं, इसी दौरान 28 जून को उनका पति हुकुम सिंह गायब हो गया।
अस्पताल में इधर-उधर तलाशने के बाद जब पति का कहीं पता नहीं चला तब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन अभी तक पुलिस भी हुकुम सिंह का पता नहीं लगा पाई। महिला अब बच्चे की बीमारी का गम भूल कर पति की तलाश में जुटी है।
बच्चे के सिर में है ट्यूमर
बसंती देवी ने बताया कि 20 मार्च को अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच-पड़ताल के बाद 22 अप्रैल को सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया लेकिन ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद से सर्जरी की तारीख नहीं मिल पाई है। अब बच्चे के इलाज से ज्यादा जरूरी पति की तलाश है।
वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि एक बार बच्चे को ओ.टी में ले जाया गया और सर्जरी की कोशिश भी की गई लेकिन बच्चे का शरीर कांपने लगा इसके बाद सर्जरी रोकनी पड़ी।
इसके बाद परिजन एम्स में इलाज कराना चाहते थे, लेकिन वहां पैसा ज्यादा खर्च हो रहा था इसलिए दोबारा यहीं सर्जरी कराने के लिए कहा। एक माह के लिए गर्मी की छुट्टी हो गई थी, इसलिए सर्जरी में कुछ देरी हो गई। संभव है सोमवार को बच्चे की सर्जरी हो जाए। बच्चे के सिर में ट्यूमर है।