फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Woman protested for sending obscene messages, youth threatened to kill her husband

Uttarakhand : अश्लील मैसेज भेजने पर महिला ने किया विरोध तो युवक ने दी पति को जान से मारने की धमकी

Sun, 13 Feb 2022 05:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Feb 2022 05:34 PM IST
सार

अश्लील मैसेज भेजने पर विरोध किया तो आरोपी युवक ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद दंपती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। और पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Woman protested for sending obscene messages, youth threatened to kill her husband
Whatsapp - फोटो : iStock

विस्तार

एक महिला को एक परिचित युवक द्वारा व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किया जा रहा था। विरोध करने पर युवक ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद दंपती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज आ रहे हैं। विरोध करने के बाद भी लगातार मैसेज आ रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी।
विज्ञापन


पति ने उस नंबर पर कॉल की तो वह गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर पति ने नंबर की जांच पड़ताल की तो पता चला कि मैसेज भेजने वाला परिचित युवक है। पति ने उसके परिजनों से मामले की शिकायत की। दंपती ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले गया रिश्तेदार 
पथरी में आरोपी रिश्तेदार युवक विवाहित महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला छह माह के बच्चे को अपने साथ ले गई है। परेशान महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक से पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

 

फेरुपुर निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसके घर रिश्तेदार युवक का आना-जाना था। शनिवार को आरोपी युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उसकी पत्नी छह माह के बच्चे को अपने साथ ले गई है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed