फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Woman gives birth to Three child in ujala Hospital Kashipur

उत्तराखंड: मिली सौगात, उजाला अस्पताल में एक साथ गूंजीं तीन बच्चों की किलकारी

Mon, 31 Aug 2020 11:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Aug 2020 11:19 PM IST
सार

  • डॉक्टरों ने कराया सामान्य प्रसव, तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ

विज्ञापन
Uttarakhand: Woman gives birth to Three child in ujala Hospital Kashipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में मानपुर रोड स्थित उजाला अस्पताल में सोमवार को एक महिला को खुशियों की सौगात मिली। महिला ने सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। नवजात में एक बालक और दो बालिकाएं हैं।

विज्ञापन


डाक्टरों के अनुसार, मां और नवजात स्वस्थ हैं। दो दिन बच्चों को अस्पताल में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से महिला के घर में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


रविवार शाम मोहल्ला सुभाष नगर निवासी चंदन गुप्ता की पत्नी सुमित्रा गुप्ता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे उजाला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सोमवार सुबह सुमित्रा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा पाटनी ने बेहतर प्रयास कर सुमित्रा का साधारण प्रसव कराया। महिला ने सुबह करीब 3:55 बजे पहली बच्ची, 4:00 बजे दूसरी बच्ची और 4:02 बजे तीसरे बच्चे को जन्म दिया।

जच्चा-बच्चा तीनों स्वस्थ्य

डॉ. सुधा पाटनी ने बताया कि पहली बच्ची का वजन 1 किलो 800 ग्राम, दूसरी बच्ची और तीसरे बच्चे का वजन 1 किलो 700 ग्राम है। तीनों नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत के निर्देशन में नवजातों की देखरेख की जा रही है।

जच्चा को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उजाला अस्पताल में पहली बार किसी महिला ने एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया है। इससे पहले जुड़वा शिशुओं के मामले में भी डाक्टरों ने यहां सुरक्षित प्रसव कराए हैं।

सुमित्रा के पति चंदन ने बताया कि कई महीने पहले अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से गर्भ में तीन शिशु होने का पता चल गया था। प्रसव को लेकर चिंता सता रही थीं लेकिन उजाला अस्पताल के डॉक्टरों के प्रयास से साधारण प्रसव से ही बच्चों का जन्म हो गया। सुमित्रा का यह दूसरा प्रसव था। इससे पूर्व सुमित्रा की एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed