फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand winter Chardham Yatra Swami Avimukteshwaranand Going to gangotri dham

उत्तराखंड चारधाम शीतकालीन यात्रा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खरशाली में की मां यमुना की पूजा, मुखबा हुए रवाना

Thu, 28 Dec 2023 10:45 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Dec 2023 10:45 AM IST
सार

Uttarakhand winter Chardham Yatra: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने स्थानीय लोगों व पुरोहित समाज से भी शीतकालीन चारधाम यात्रा में आने के लिए अपने-अपने यजमानों व अन्य को प्रेरित करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Uttarakhand winter Chardham Yatra Swami Avimukteshwaranand Going to gangotri dham
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम शीतकालीन यात्रा शुरू करने की पहल को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव पहुंचे। उन्होंने सुबह मां यमुना व राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ की पूजा अर्चना कर शनिदेव महाराज मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद वह गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने स्थानीय लोगों व पुरोहित समाज से भी शीतकालीन चारधाम यात्रा में आने के लिए अपने-अपने यजमानों व अन्य को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का महत्व व फल ग्रीष्मकाल से अधिक शीतकाल में होता है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: धूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जगहों पर छाया कोहरा, ठंडी हवाएं कर रही परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पवन उनियाल, सुरेश उनियाल, सूरज तोमर, यशपाल राणा, प्यारे लाल उनियाल,बागेश्वर उनियाल सुभाष उनियाल, आशुतोष, कुलदीप, अरुण उनियाल आदि मौजूद थे

Trending Videos

इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा

आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब ज्योतिषपीठ के आचार्य चारधामों के पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा था कि उनकी तीर्थ यात्रा से चारधामों में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। 

VIDEO : उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने देशवासियों से की ये अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed