फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will get benefit from promotion of digital education

Budget 2022 : बजट में डिजिटल एजुकेशन के बढ़ावे से उत्तराखंड को मिलेगा फायदा

Wed, 02 Feb 2022 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Feb 2022 11:06 AM IST
सार

पूर्व शिक्षा सचिव एमसी जोशी के मुताबिक केंद्रीय बजट में इस व्यवस्था से उत्तराखंड को इसका लाभ मिलेगा। केंद्रीय बजट से उत्तराखंड को इस क्षेत्र में अधिक अनुदान मिलेगा। । 

विज्ञापन
Uttarakhand will get benefit from promotion of digital education
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय बजट में डिजिटल क्षेत्र को खासा महत्व दिया गया है। वित्त मंत्री ने शिक्षा को लेकर बजट में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कई नए प्रोजेक्ट शुरू करने का एलान किया है। साथ ही पहले से चली आ रही सुविधाओं को विस्तार देने की बात कही है। 
विज्ञापन


पूर्व शिक्षा सचिव एमसी जोशी के मुताबिक केंद्रीय बजट में इस व्यवस्था से उत्तराखंड को इसका लाभ मिलेगा। केंद्रीय बजट से उत्तराखंड को इस क्षेत्र में अधिक अनुदान मिलेगा। प्रदेश में कोविड की वजह से स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। 
विज्ञापन


अब बजट में इसकी व्यवस्था से स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी सुधरेगी। इसके अलावा शिक्षा को क्षेत्रीय भाषाओं में 200 टीवी चैनलों के माध्यम से कक्षा एक से 12 तक के बच्चों तक पहुंचाए जाने से छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न इलाकों में स्कूली बच्चों की पढ़ाई के दो साल महामारी की वजह से प्रभावित हुए हैं। पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानस के मुताबिक ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है। पहले इसे ठीक किया जाना चाहिए। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों के पास पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। 


औद्योगिक प्रशिक्षण और आंगनबाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड 
आम बजट में कौशल विकास कार्यक्रमों को नए सिरे से शुरू किए जाने की घोषणा की गई है। ताकि रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें, राज्यों में चल रहे औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों को जरूरत के अनुसार अपग्रेड किया जाएगा, इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र भी अपग्रेड होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed