फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will become third state to start scheme of food grain ATM

Food Grain ATM: फ्री राशन की नहीं होगी परेशानी, फूड ग्रेन एटीएम योजना शुरू करने वाला तीसरा राज्य बनेगा उत्तराखंड

Wed, 08 Jun 2022 05:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Jun 2022 05:23 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जिस तरह आम व्यक्ति एटीएम मशीन से अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालते हैं, अब उसी तरह पात्र लोग अनाज ले सकते हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि विश्व खाद्य योजना के तहत राज्य में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। विश्व खाद्य योजना के तहत इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand will become third state to start scheme of food grain ATM
राशन - फोटो : istock

विस्तार

सरकारी राशन की दुकान से मिलने वाले मुफ्त राशन के लिए पात्र लोगों को अब दुकानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह कहना है खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड खाद्य विभाग जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रहा है। 

विज्ञापन


मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जिस तरह आम व्यक्ति एटीएम मशीन से अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालते हैं, अब उसी तरह पात्र लोग अनाज ले सकते हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि विश्व खाद्य योजना के तहत राज्य में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। विश्व खाद्य योजना के तहत इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Recruitment: इन पदों के लिए शुरू हुई भर्ती, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में फूड ग्रेन एटीएम की योजना सिर्फ उड़ीसा और हरियाणा राज्य में चल रही है, लेकिन अब उत्तराखंड देश का ऐसा तीसरा राज्य होगा। खाद्य मंत्री ने बताया कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करेगा। साथ ही  इस पर एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी। राशन कार्ड धारक यहां आकर एटीएम मशीन की तरह गेहूं, चावल व दाल निकाल सकेंगे। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed