फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Wife killed husband by cutting off private part, judicial custody for 14 days

खौफनाक कदम: पति का निजी अंग काट तड़पाती रही, फिर रस्सी से घोंटा गला, महिला 14 दिन की हिरासत में

Fri, 18 Feb 2022 12:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Feb 2022 12:48 AM IST
सार

महिला ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति का निजी अंग ब्लेड से काट दिया। पति तड़पने लगा तो उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बेटी ने इस पूरी वारदात को देख लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand: Wife killed husband by cutting off private part, judicial custody for 14 days
uttarakhand police

विस्तार

दिगांस गांव में एक महिला ने अपने पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला ने पहले पति का निजी अंग काटा और उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


13 फरवरी की देर रात कोटली पट्टी दिंगास गांव में 35 वर्षीय सुनीता देवी ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति जितेंद्र राम का निजी अंग ब्लेड से काट दिया। पति तड़पने लगा तो उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस पूरे वाकिये को उनकी बेटी ने देख लिया और अपने चाचा को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। राजस्व पुलिस ने ब्लेड और रस्सी बरामद कर ली है। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सुनीता का कहना हर रोज प्रताड़ित करता
38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुनीता की बेटी ने मां की हरकत को देख लिया था और इसकी जानकारी अपनी चाचा को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand : जिगर के टुकड़े का कत्ल करते समय मर गया पिता का दुलार, जिसने भी सुनी खबर सन्न रह गया


सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था। दिंगास गांव में ग्रामीण जितेंद्र राम का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। सभी तैयारियां होने के बाद ग्रामीण डर गए। इसके बाद उन्होंने राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी।

राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार किया।  कोटली पट्टी दिगांस गांव में एक महिला ने ब्लेड से पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
 - पंकज चंदोला, तहसीलदार पिथौरागढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed