Uttarakhand Weather: देहरादून-मसूरी में हुई बारिश, बदरीनाथ और यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे बंद
Uttarakhand Weather Update: अगले कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज भी दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में 26 जुलाई को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश भर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। जबकि बुधवार को कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाए।
Rainfall In Nepal: बैतड़ी में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत, तीन घायल
पांचवे दिन खुला यमुनोत्री हाईवे फिर बंद
यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी-डाबरकोट का भूस्खलन नासूर बन गया है। चौथे दिन कुछ देर के लिए हाईवे खुला। लेकिन दोबारा लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया है। 16 दिनों से मोल्डी के समीप बंद आराकोट-चिवां मोटर मार्ग पर भी पीएमजीएसवाई ने मंगलवार को आवाजाही शुरू करवा दी है। जिससे 12 गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
चिन्यालीसौड़ में धंसा गंगोत्री हाईवे का पांच मीटर हिस्सा
चिन्यालीसौड़ में टैक्सी स्टैंड और नागणीसौड़ के बीच गंगोत्री हाईवे का करीब पांच मीटर हिस्सा धंस गया। जिस कारण वहां पर वाहनों की आवाजाही में खतरा बना हुआ है। नागणीसौड़ में बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण पूरा पानी गंगोत्री हाईवे पर बहता है। जिस कारण बीते सोमवार देर रात गंगोत्री हाईवे का करीब पांच मीटर हिस्सा धंस गया। जिस कारण वहां पर आवाजाही में खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही मंगलवार सुबह गंगोत्री हाईवे लालढांग सहित भटवाड़ी, हेलगुगाड़ और थिरांग में मलबा और बोल्डर आने के कारण करीब साढ़े तीन घंटे बंद रहा। जिस कारण शिक्षकों और तहसील कर्मचारियों को स्कूल और कार्यालय पहुंचने में देरी हुई।
बदरीनाथ हाईवे पर वैकल्पिक रास्ते से हो रही आवाजाही
रविवार रात को हुई अतिवृष्टि से चमोली जिले के जखेड़ गदेरा उफान पर आने से कमेड़ा गांव के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का करीब 150 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। ऐसे में ऋषिकेश से आने वाले और चमोली-कर्णप्रयाग जाने वाले करीब 1000 से अधिक यात्री और स्थानीय लोग पांच घंटे तक फंस रहे। सुबह पांच बजे हाईवे ध्वस्त हुआ था और करीब 10 बजे यहां पुलिस व प्रशासन ने वाहनों की वैकल्पिक रास्ते से आवाजाही कराई।