फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Yamunotri Highway opened after nine and a half hours after landslide

Char dham yatra 2022: साढ़े नौ घंटे बाद खुला भूस्खलन से बंद यमुनोत्री हाईवे, सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस

Sun, 17 Jul 2022 09:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jul 2022 09:38 PM IST
सार

यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ापुल के पास आधा किमी हिस्सा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र होने से नासूर बना है। यहां हल्की बारिश में भूस्खलन के चलते हाईवे बाधित हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Yamunotri Highway opened after nine and a half hours after landslide
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते शनिवार को यमुनोत्री हाईवे खनेड़ापुल के पास जगह-जगह भूस्खलन के चलते करीब साढ़े नौ घंटे तक बाधित रहा। भूस्खलन प्रभावित जोन में फंसे तीन वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद रात में ही निकाला गया। वहीं हाईवे बाधित होने से सैकड़ों तीर्थयात्रियों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया।

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ापुल के पास आधा किमी हिस्सा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र होने से नासूर बना है। यहां हल्की बारिश में भूस्खलन के चलते हाईवे बाधित हो रहा है। गत शनिवार रात 8:30 बजे बारिश से खनेड़ा पुल के पास जगह-जगह भूस्खलन से हाईवे बाधित हो गया, जिससे आधा किमी हिस्से में फंसे श्रद्धालुओं की सांसें ढाई घंटे तक अटकी रही। संवेदनशीलता को देखते हुए श्रद्धालुओं को कड़ी मशक्कत के बाद रात को ही ढाई घंटे बाद निकाला गया था लेकिन अन्य फंसे यात्रियों व स्थानीय लोगों को सुबह छह बजे तक हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया था। हाईवे रविवार सुबह छह बजे यातायात के लिए सुचारु हो पाया। यमुनोत्री हाईवे पर पोलगांव से पालीगाड़ तक चारधाम सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण कार्य के दौरान अनियंत्रित पहाड़ कटान के कारण यहां पर आए श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं एनएच के ईई राजेश पंत ने कहा कि रात्रि में लगातार बारिश व रुक-रुककर भूस्खलन होने से हाईवे नहीं खोला जा सका। सुबह होते ही हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गदेरे में बहने से युवक की मौत

चिन्यालीसौड़ प्रखंड के बनोट गांव निवासी एक युवक की गदेरे में बहने से मौत हो गई। धरासू थाना पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना धरासू के एसआई अनूप नयाल ने बताया कि शनिवार को बनोट गांव निवासी विनोद (35) गेेहूं पिसाने के लिए पल्ला बनोट गया था। रात में लौटते समय रास्ते में बारिश से गांव के बीच बहने वाला गदेरा अचानक उफान पर आया और विनोद पानी के बहाव में बह गया। परिजनों ने समझा कि विनोद रात में वहीं गांव में ठहर गया होगा। रविवार सुबह डबरगड्डी के पास शव दिखने पर ग्रामीणों ने शव की पहचान कर गांव वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची धरासू थाना पुलिस ने विनोद का शव गदेरे से बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed