फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather will remain clear across state on Holi with bright sunshine increasing heat in plains

Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में होली पर साफ रहेगा मौसम, चटक धूप खिलने से मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

Mon, 02 Mar 2026 10:17 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 02 Mar 2026 10:17 PM IST
सार

आने वाले दिनों की बात करें तो सात मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आठ मार्च को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather will remain clear across state on Holi with bright sunshine increasing heat in plains
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में होली पर मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का अहसास होगा। खासकर मैदानी इलाकों के सामान्य तापमान में पांच से छह डिग्री तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को तेज धूप खिलने से मौसम ने तेवर दिखाए। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। पर्वतीय इलाकों में भी चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में दो से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


Holi 2026: लोक गीतों की धुनों पर सीएम आवास में बरसा अबीर-गुलाल, होल्यारों की टोली ने जमाया रंग

आने वाले दिनों की बात करें तो सात मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आठ मार्च को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मौसम में होने वाले परिवर्तन का तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। इसकी मुख्य वजह मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed