फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Yellow alert for dense fog in Udham Singh Nagar Haridwar read more updates in hindi

Uttarakhand Weather: ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

Thu, 22 Dec 2022 07:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Dec 2022 07:50 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 27 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह से सक्रिय होने के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की पूरी संभावना है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Yellow alert for dense fog in Udham Singh Nagar Haridwar read more updates in hindi
कोहरा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जैसे मैदानी राज्यों में भी घने कोहरे के आसार हैं।

विज्ञापन


हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक सप्ताह तक बारिश के साथ ही राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाओं से इनकार किया है। उनका कहना है कि 27 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह से सक्रिय होने के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: ई-रिक्शा चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी, वायरलेस सेट जमीन पर फेंका, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed