Uttarakhand Weather: तीन जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश की 166 सड़कें बंद
प्रदेश में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण बुधवार को 166 सड़कें बंद रही जबकि 45 सड़कों को खोलने की कार्रवाई की गई। इस काम में 182 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले चौबीस घंटे में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। चालू मानसून सीजन में यह तीसरी बार है जब मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, राजधानी दून में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
Weather: मसूरी-दून मार्ग पर गिरा भारी भरकम पेड़, दो घंटे बाद खुलने पर मिली पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने कहा कि बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहीं देर शाम युनोत्री धाम और मसूरी में तेज बारिश हुई।
प्रदेश में 16 स्टेट हाईवे समेत 166 सड़कें बंद
प्रदेश में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण बुधवार को 166 सड़कें बंद रही जबकि 45 सड़कों को खोलने की कार्रवाई की गई। इस काम में 182 जेसीबी मशीनों को लगाया गया। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कुल 86 मार्ग अवरुद्ध हुए जबकि 125 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे।
Uttarakhand Weather: खराब मौसम के बीच शुरू हुई यमुनोत्री धाम की यात्रा, पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश
इस तरह से कुल 211 अवरुद्ध मार्गों में से 45 मार्गों को बुधवार को खोल दिया गया। शेष अवरुद्ध सड़कों में 16 राज्य मार्ग, छह मुख्य जिला मार्ग, आठ अन्य जिला मार्ग, 55 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हैं। इसके अतिरिक्त पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 81 सड़कें बंद हैं। सड़कों को खोलने के काम में मंगलवार को राज्य राजमार्गों पर 21, मुख्य जिला मार्गो पर 12, अन्य जिला मार्गों पर आठ, ग्रामीण मार्गों पर 62 और पीएमजीएसवाई के मार्गों पर 79 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।