फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today Relief from rain expected for the next three days

Uttarakhand Weather: बारिश से अगले तीन दिन तक राहत के आसार, मानसून की विदाई के लिए सप्ताह भर का इंतजार

Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: लगातार कई दिनों तक बारिश के बाद आज प्रदेश में धूप खिली तो लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today Relief from rain expected for the next three days
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से तीन दिन तक राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेशभर में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बौछार गिरने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


Uttarakhand:  आपदा में बिजली जाए तो 1912 नंबर मिलाएं,  प्रभावित क्षेत्रों के लिए टोल फ्री नंबर किया गया जारी
विज्ञापन


मानसून की विदाई के लिए सप्ताह भर का इंतजार
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के लिए अभी सप्ताह भर से अधिक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि 23 सितंबर तक प्रदेश भर में बारिश से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि विदाई से पहले एक बार फिर प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की दौर की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 23 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बौछार गिरने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मानसून विदाई की बात करें तो उत्तराखंड से 30 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच मानसून जाने की उम्मीद है। हालांकि केंद्र की ओर से अभी इसकी तिथि घोषित नहीं की गई है।

महीने में जितनी होती थी बारिश उससे ज्यादा 19 दिन में बरसे मेघ
उत्तराखंड में मानसून के दौरान एक महीने में जितनी बारिश होती थी उससे अधिक बारिश बीते 19 दिनों में हो चुकी है। प्रदेशभर के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक सामान्य से 70 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इसमें सबसे अधिक बारिश बागेश्वर में हुई है तो दूसरे नंबर पर देहरादून है।

एक से 19 सितंबर तक अकेले देहरादून में 446.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य से 160 फीसदी अधिक है। जबकि बीते 10 वर्ष की बात करें तो पूरे सितंबर में साल 2019 में 489.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी जबकि अन्य किसी भी साल में इतनी बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले देहरादून में बारिश इस आंकड़े को भी पार कर सकती है।

मानसून विदाई का करना होगा इंतजार
उत्तराखंड में इस साल मानसून में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। ऐसे में हर कोई अब मानसून की विदाई का इंतजार कर रहा है लेकिन इसकी विदाई के लिए अभी इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर सितंबर के आखिरी दिनों में मानसून की विदाई होती है लेकिन विदाई के दौरान इतनी बारिश कम ही देखने को मिलती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अभी मानसून विदाई की तिथि घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed