फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Toll free number for disaster-affected areas power failure case dial 1912 Uttarakhand News

Uttarakhand: आपदा में बिजली जाए तो 1912 नंबर मिलाएं,  प्रभावित क्षेत्रों के लिए टोल फ्री नंबर किया गया जारी

Sat, 20 Sep 2025 05:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Sep 2025 05:36 PM IST
सार

 यूपीसीएल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए टोल फ्री नंबर पर जानकारी देने की अपील की है। सभी उपभोक्ताओं से बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में संयम बनाए रखने और 1912 पर तुरंत सूचना देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Toll free number for disaster-affected areas power failure case dial 1912 Uttarakhand News
देहरादून: उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपीसीएल प्रबंधन ने देहरादून व प्रदेश के अन्य जिलों में आई आपदाओं के मद्देनजर प्रभावितों से 1912 नंबर पर सूचना देने की अपील की है। जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु होगी, इसके लिए सभी फील्ड स्टाफ को हाई अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने फील्ड स्टाफ को मैदान में उतारा हुआ है। सभी उपभोक्ताओं से बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में संयम बनाए रखने और 1912 पर तुरंत सूचना देने का अनुरोध किया है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि राज्य में आपदा जैसी परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना एक जटिल कार्य है लेकिन यूपीसीएल उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। सभी जिलों में इस बार डिजास्टर रिस्पांस टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...चमोली: मां की छाती से लिपटे थे जुड़वा बच्चे, मलबे से निकाले तीनों शव, दिल दहलाने वाला मंजर देख रो पड़ा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

खंभा भी टूटे तो तुरंत मुख्यालय को बताएं

यूपीसीएल प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहते हुए गश्त एवं निरीक्षण करेंगे। किसी भी विद्युत अवरोध, पोल गिरने या तार टूटने की सूचना तत्काल यूपीसीएल मुख्यालय एवं संबंधित नियंत्रण कक्ष को भेजनी होगी। सभी लाइन स्टाफ एवं फील्ड इंजीनियर को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। बारिश, आंधी, भूस्खलन के समय पूरी सावधानी बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed