फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today Relief from Cold and Fog water Frozen in Mussoorie Due to Frost

Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में खिली धूप, मसूरी में रात में गिर रहा पाला, ठंड से नलों में जमने लगा पानी

Sun, 11 Feb 2024 11:29 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Feb 2024 11:29 AM IST
सार

13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान में कमी होने से फिलहाल ठंड रहेगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today Relief from Cold and Fog water Frozen in Mussoorie Due to Frost
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में अब मौसम बदल गया है। आज प्रदेशभर में धूप खिलने से मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि सुबह और शाम अभी भी ठंड सता रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान में कमी होने से फिलहाल ठंड रहेगी। 

विज्ञापन


गांव चलो अभियान: चंपावत में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, अलग अंदाज में आए नजर, लोगों से लिया काम का फीडबैक

विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update Today Relief from Cold and Fog water Frozen in Mussoorie Due to Frost

मसूरी में ठंड से नलों में जमने लगा पानी

रात को पाला गिरने से मसूरी और आसपास क्षेत्र में नलों में पानी जमने लगा है। सड़कें सुबह पाले से सफेद नजर आ रही हैं, जिससे वाहन दुर्घटना का खतरा बना है। नलों में पानी जमने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मसूरी में एक और दो फरवरी को जमकर बर्फबारी हुई थी। इसके बाद बारिश हुई। बीते कुछ दिनों से मौसम साफ है, लेकिन रात में पाला गिरने से ठंड बरकरार है। कंपनी गार्डन क्षेत्र, इंदिरा कालोनी, कैंपटी रोड, बाटाघाट, हाथी पांव, कैमल बैक क्षेत्र पाला गिर रहा है। इंदिरा कालोनी निवासी नरेश नौटियाल ने बताया कि पाला गिरने से नलों में पानी जम रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed