{"_id":"6453de7a2280ee909008ead3","slug":"uttarakhand-weather-update-today-rain-in-five-districts-of-state-read-more-updates-in-hindi-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के पांच जिलों में आज बारिश की संभावना, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के पांच जिलों में आज बारिश की संभावना, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Fri, 05 May 2023 12:07 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 05 May 2023 12:07 AM IST
सार
पांच और छह मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन होने की संभावना है। जबकि सात मई को सभी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पांच जिलों में आज यानी शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: भारी मलबा आने से हेलंग के पास अवरुद्ध हुआ बदरीनाथ हाईवे, 10 हजार तीर्थयात्रियों को रोका
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच और छह मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन होने की संभावना है। जबकि सात मई को सभी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ एक स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है।
विज्ञापन