फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update today: morning started with fog in plains area, forecast of frost in many places today

उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में कोहरे से हुई सुबह की शुरुआत, राज्य में आज कई जगह पाला गिरने का अनुमान

Fri, 28 Jan 2022 12:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Jan 2022 12:58 PM IST
सार

प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को पारा गिरने और कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रात को पाला गिरेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update today: morning started with fog in plains area, forecast of frost in many places today
हल्द्वानी में सुबह छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में शुक्रवार की शुरुआत मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ हुई। देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार सहित अधिकतर सभी मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा और फिर धूप खिल आई। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को पारा गिरने और कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रात को पाला गिरेगा। वहीं, कोहरा छाये रहने से मौसम में ठंड में इजाफा होगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल भी छाये रहेंगे। इससे ठंड में बढ़त होने का अनुमान है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में पाला भी गिर सकता है। 
विज्ञापन


धूप ने ठंड से दिलाई राहत
रुद्रप्रयाग में मौसम में सुधार हुआ और दिनभर धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। उधर, केदारनाथ, तुंगनाथ, चोपता में अब भी कई फीट बर्फ मौजूद है। केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम ठीक रहा। भले ही यहां कई फीट बर्फ मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल
बर्फ देखने के लिए चकराता आए पर्यटकों की कार के खाई मेें गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चकराता पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर चकराता स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।


उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निवासी एक परिवार के पांच सदस्य बर्फ देखने के लिए चकराता आए थे। इस दौरान लागा पोखरी के पास सड़क पर जमी बर्फ के कारण उनकी कार स्लिप हो गई। कार सीधे 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। चकराता के थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भाटी ने बताया कि कार सवार अमित बहुगुणा, मुक्ता बहुगुणा, श्रुति, अवनी, विभोर एक ही परिवार के सदस्य हैं। देहरादून के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed