{"_id":"65b154045ecf188f3f050df4","slug":"uttarakhand-weather-update-today-imd-fog-alert-rainfall-expected-from-next-week-2024-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज भी परेशान करेगा कोहरा, सुबह-शाम पड़ेगी गलन वाली ठंड, जानें कब से होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज भी परेशान करेगा कोहरा, सुबह-शाम पड़ेगी गलन वाली ठंड, जानें कब से होगी बारिश
Thu, 25 Jan 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:00 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश होने के आसार बताए हैं। बारिश के बाद ही कोहरे से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज बृहस्पतिवार को भी कोहरा छाया रहेगा। सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड पड़ेगी। जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़ विंटर बारिश नहीं हुई। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलवा होने से बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही सूखी और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।
