{"_id":"65bd30dbb26dde6c79099456","slug":"uttarakhand-weather-update-today-imd-fog-alert-and-snowfall-expected-on-4th-february-2024-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather : आज प्रदेशभर में साफ रहेगा मौसम, सुबह छा सकता है हल्का कोहरा, जानिए अब कब होगी बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather : आज प्रदेशभर में साफ रहेगा मौसम, सुबह छा सकता है हल्का कोहरा, जानिए अब कब होगी बर्फबारी
Sat, 03 Feb 2024 05:02 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:02 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: आज शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीती एक फरवरी को हुई बारिश-बर्फबारी के बाद शुक्रवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सुहाना रहा। दिन भर धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि पहाड़ों में बर्फ पिघलने के चलते दिन में कुछ देर शीतलहर ने परेशान किया। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 23 और रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
PHOTOS: बुला रहीं औली की खूबसूरत वादियां...चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, स्कीइंग का शौक है तो बस चले आइए...
विज्ञापन
वहीं, कल रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदान में बारिश होने की संभावना है। इसके अगले दिन पांच फरवरी को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बारिश-बर्फबारी के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने से तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। छह फरवरी को प्रदेश भर का मौसम साफ रहेगा।