{"_id":"5f1e4dcf7deb052a99791170","slug":"uttarakhand-weather-update-till-30th-july-weather-forecast-for-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today : मसूरी देहरादून मार्ग बंद, आगामी 30 जुलाई तक राज्य में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today : मसूरी देहरादून मार्ग बंद, आगामी 30 जुलाई तक राज्य में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Mon, 27 Jul 2020 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 27 Jul 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने प्रदेशभर में आगामी 30 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। विभाग के मुताबिक फिलहाल किसी भी जिले में भारी बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
मसूरी देहरादून मार्ग कोल्हूखेत के पास भारी भूस्खलन के बाद बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोक निर्माण विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। जेसीबी से मार्ग से मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
मौसम का कहर: पिथौरागढ़ में भूस्खलन, घर दबा, दो लोग लापता, एक अन्य महिला मलबे में दबी
विज्ञापन
प्रदेशभर में मानसूनी बारिश का सिलसिला बरकरार है। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले सप्ताह में भी बारिश का सिलसिला प्रदेशभर में जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को प्रदेश के कुमांऊ मंडल में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। गढ़वाल मंडल में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
28 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29 जुलाई और 30 जुलाई को भी पूरे प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सभी को पहाड़ी रास्तों में यात्रा करते वक्त एहतियात बरतने की सलाह दी है।