फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand weather update : Snowfall in hilly areas, cold increased

उत्तराखंड: बदरी-केदारनाथ और यमुनोत्री में हो रही बर्फबारी, शीतलहर की चपेट में निचले इलाके 

Sat, 23 Nov 2019 11:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 Nov 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update : Snowfall in hilly areas, cold increased
नीती घाटी में हुआ ताजा हिमपात - फोटो : अमर उजाला

आज तड़के उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम ने करवट बदली ली। राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब हो गया। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला सुबह से जारी है। जिस कारण निचले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। 

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में भी आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। शहर ठंड की चपेट में है। केदारनाथ में घने बादल छाए हुए हैं। यहां ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री के हर्षिल क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। 
विज्ञापन


चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज छाये रहेंगे बादल

राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आज हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। 

ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में पड़ रही कोरी ठंड 

चमोली जिले में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। निचले क्षेत्रों में कोरी ठंड पड़ रही है।

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी सहित अन्य जगह पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड और नीती घाटी में तापमान माइनस तक पहुंच गया है।

बदरीनाथ और चोराबाड़ी में बर्फबारी

पहाड़ के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ में शाम को हल्की बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में सुबह से बादल छाए रहे।  चोराबाड़ी, वासुकीताल समेत अन्य ऊंचाई वाले चोटियों पर बर्फबारी हुई। धाम में मौजूद वुड स्टोन के प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि चोटियों पर बर्फबारी के चलते केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है।

उधर, चमोली जिले में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी सहित अन्य जगह पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड और नीती घाटी में तापमान माइनस में पहुंच गया है। 

नीती घाटी में दर्शन देने लगे बाबा बर्फानी

चमोली जिले की नीती घाटी में भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित अंतिम शिवालय में बाबा बर्फानी प्रकट होने लगे हैं। नीती गांव के युवकों का दल तीन दिन पहले घाटी के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। 

सीमांत क्षेत्र के गांव नीती में बाबा बर्फानी का मंदिर है, जिसे लोग टिमरसैण शिवालय के रूप में जानते हैं। सर्दियों में यहां भारी बर्फ पड़ जाती है। इसके बाद यहां पर बर्फ का शिवलिंग तैयार हो जाता है। इसी को बाबा बर्फानी कहा जाता है।

नीती घाटी के ग्राम प्रधान आशीष राणा ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के युवाओं का दल वहां गया था। उन्होंने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर ली है। वहां इस समय भारी बर्फ पड़ने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। झरने और नदियां तक जम गई हैं। सरकार ने पिछले साल यहां शीतकालीन यात्रा शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते यात्रा शुरू नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed