Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट, कल चमोली में बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
Uttarakhand Weather Update: आज हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है। लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 से 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात में भी सतर्कता बरतें।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
कल चमोली में बंद रहेंगे स्कूल
वही, मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में एक से 12वीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
Kedarnath Dham: यात्रा मार्ग पर पल-पल भूस्खलन का खतरा...दो महीने में 20 लोगों की मौत, 20 हुए लापता
उत्तराखंड में मानसून की विदाई की आधिकारिक तिथि 15 सितंबर है। इससे पहले प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। 14 सितंबर तक संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्कता के साथ रहने की जरूरत है। जबकि आवश्यक न हो, तो यात्रा करने से भी बचें।
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.