फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update: Monsoon may come 23rd june , Rainfall Alert in Six Districts Today

उत्तराखंड: कल पहुुंच सकता है मानसून, आज छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 22 Jun 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update: Monsoon may come 23rd june , Rainfall Alert in Six Districts Today
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में मानसून 23 जून को दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से छह जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून सहित इन जिलों में अनेक स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन


राजधानी सहित प्रदेशभर में रविवार को सुबह हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। हालांकि सूर्यग्रहण के चलते काफी देर तक अंधेरा रहा। इस वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद तेज धूप खिली।
विज्ञापन



मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून के सहित नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और पौड़ी में भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अनेक स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कल मानसून दे सकता है दस्तक

रविवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में खासतौर से वेस्टर्न हिमालयन रीजन में 23 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने वीकली बुलेटिन जारी करते हुए अगले चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिस गति से मानसून अहमदाबाद, इंदौर होता आगे बढ़ रहा है। उसे देखते हुए 23 जून को उत्तराखंड में भी दस्तक दे सकता है। कई स्थानों पर बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग ने लोगों से पहाड़ में सफर करने के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है।

कब-कहां बारिश का अलर्ट

22 जून - नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट।
23 जून- पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश। ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट।
24 जून - पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश। ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट।
25 जून - नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी और देहरादून में कई स्थानों पर तेज बौछारों के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed