{"_id":"66633af37b693c055b09af7f","slug":"uttarakhand-weather-update-monsoon-2024-can-reach-by-25th-june-before-that-temperature-will-increase-2024-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: इस दिन तक पहुंच सकता है मानसून...उससे पहले चढ़ेगा पारा, खूब सताएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: इस दिन तक पहुंच सकता है मानसून...उससे पहले चढ़ेगा पारा, खूब सताएगी गर्मी
Fri, 07 Jun 2024 10:26 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:26 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून दस दिन की देरी से 25 जून तक पहुंचने के आसार हैं। मानसून से पहले प्रदेश भर की गर्मी में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
गर्मी अभी और सताएगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भले ही जून के पहले सप्ताह में झोंकेदार हवाओं के साथ आए तूफान और झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन मानसून से पहले एक बार फिर गर्मी मैदान से लेकर पहाड़ तक सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है मानसून से पहले प्रदेश भर की गर्मी में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
केंद्र की ओर से 11 जून तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, सभी जिलों में चटक धूप खिलने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी थोड़ा परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
Uttarkashi: सहस्त्रताल ट्रैक हादसे मामले में ट्रैकिंग एजेंसी पर मुकदमा, व्यावसायिक गतिविधियों पर भी पाबंदी
Trending Videos
25 जून तक उत्तराखंड में पहुंचेगा मानसून
उत्तराखंड में मानसून दस दिन की देरी से 25 जून तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार मानसून में सामान्य से दस फीसदी अधिक मेघ बरस सकते हैं।यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतमदेहरादून 39.0 22.8
पंतनगर 38.6 22.4
मुक्तेश्वर 30.0 14.6
नई टिहरी 27.6 16.5