{"_id":"6663243f6f1ba433b90734e6","slug":"uttarkashi-news-case-filed-against-trekking-agency-in-sahastra-tal-trek-after-nine-trekkers-died-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: सहस्त्रताल ट्रैक हादसे मामले में ट्रैकिंग एजेंसी पर मुकदमा, व्यावसायिक गतिविधियों पर भी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: सहस्त्रताल ट्रैक हादसे मामले में ट्रैकिंग एजेंसी पर मुकदमा, व्यावसायिक गतिविधियों पर भी पाबंदी
Fri, 07 Jun 2024 10:01 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:01 PM IST
सार
Sahastra Tal Trekking Accident: सहस्त्रताल ट्रैक पर ठंड लगने से नौ ट्रैकरों की मौत हो गई थी। वहीं, ट्रैकिंग दल में 70 वर्ष से अधिक उम्र के ट्रैकर्स शामिल थे। जिनका मेडिकल नहीं कराया गया।
विज्ञापन
ट्रैक से बचाए गए ट्रैकर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहस्त्रताल ट्रैक हादसे में हिमालयन व्यू ट्रैकिंग एजेंसी के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज है। इसी एजेंसी के माध्यम से कर्नाटक का 22 सदस्यीय दल सिल्ला-कुश कल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर गया था, जहां ठंड लगने से दल में शामिल नौ ट्रैकरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वरिष्ठ उप निरीक्षक मनेरी कोतवाली प्रमोद उनियाल ने बताया, ट्रैकिंग दल में 70 वर्ष से अधिक उम्र के ट्रैकर्स शामिल थे। जिनका मेडिकल नहीं कराया गया। बुजुर्ग व्यक्तियों से कुश कल्याण जैसे ऊंचाई वाले स्थान पर आवागमन कराना उचित नहीं था। एजेंसी ने ट्रैकर्स के साथ भेजे गाइड्स को ट्रैकिंग संबंधी आवश्यक उपकरण व संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए थे।
विज्ञापन
Sahastra Tal Trekking Accident: आभास ही नहीं था पत्नी के साथ ये आखिरी ट्रैकिंग होगी... श्रीरामुलु का छलका दर्द
विज्ञापन
बताया, कंपनी की लापरवाही के चलते नौ लोगों की जान गई है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया, ट्रैकिंग एजेंसी के मालिक रघुवीर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
हिमालयन व्यू ट्रैकिंग एजेंसी की व्यावसायिक गतिविधियों पर पाबंदी
वहीं, सहस्रताल ट्रैकिंग हादसे से जुड़ी हिमालयन व्यू ट्रैकिंग एजेंसी की व्यावसायिक गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई है। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इसके जारी कर दिए हैं।