फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Mercury reaches 35 degrees Less chance of rains

Weather: कई दिन की मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, मैदान से लेकर पहाड़ तक निकली चटक धूप

Thu, 25 Aug 2022 12:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Aug 2022 12:05 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों ने  फिलहाल राज्य में अगले दो से तीन बारिश की संभावना कम ही बताई गई। बढ़ते तापमान ने एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास दिलाया। पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update  Mercury reaches 35 degrees Less chance of rains
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई दिन की मूसलाधार बारिश के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। देहरादून से पहाड़ तक चटक धूप निकली है। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में अगले दो से तीन दिन बारिश की कम ही संभावना है। 

विज्ञापन


बढ़ते तापमान ने एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास दिलाया। पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, लेकिन फिलहाल राज्य में अगले दो से तीन बारिश की संभावना कम ही बताई गई।

विज्ञापन


भारी बारिश से राज्य में क्षतिग्रस्त हैं 88 पेयजल योजनाएं
राज्य में भारी बारिश का असर पेयजल योजनाओं पर भी पड़ा है। अब तक अतिवृष्टि के कारण 1223 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जल संस्थान का दावा है कि इनमें से 1135 पेयजल योजनाओं को अस्थायी तौर चालू कर दिया गया है। इसके अलावा 88 पेयजल योजनाओं को चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीते तीन दिनों में ही देहरादून और टिहरी जिले में अतिवृष्टि के कारण जल संस्थान की आठ पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें से चार को अस्थायी तौर पर चालू कर दिया गया है। जल संस्थान की ओर से योजना से जलापूर्ति के लिए शाखाओं के अन्तर्गत कार्यरत प्रशिक्षित फिटर एवं बेलदार तैनात किये गये हैं। आपदा की स्थिति में, पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए विभिन्न शाखाओं में 71 विभागीय टैंकर उपलब्ध हैं एवं 219 किराये के पेयजल टैंकर चिन्हित हैं।

पर्थाडीप में दिनभर बंद और खुलता रहा हाईवे
गोपेश्वर में बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है। यहां हिल साइड जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा आ रहा है। बुधवार को भी यहां दिनभर हाईवे बंद और खुलने का सिलसिला बना रहा जिससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा जा रहे तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें...अग्निवीर की जगह बन गया आरोपी: हिरासत से भागा युवक गंगा में कूदा, पुलिस ने किरकिरी के डर से दो दिन दबाया मामला

नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव का कहना है कि पर्थाडीप क्षेत्र पूर्व से ही भूस्खलन क्षेत्र रहा है। इस क्षेत्र में वृहद ट्रीटमेंट किया जाना चाहिए तभी यहां भूस्खलन से निजात मिल सकेगी। इधर, एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) के डीजीएम आरके श्रीवास्तव का कहना है कि हाईवे पर मलबा आने के तुरंत बाद ही हटाया जा रहा है। अभी मलबे को हटाने पर ही पूरा फोकस रहेगा। मौसम सामान्य होने के बाद यहां भूस्खलन का ट्रीटमेंट किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed