फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer Kedar came to Kotdwar to take Agniveer examination arrested for theft

अग्निवीर की जगह बन गया आरोपी: हिरासत से भागा युवक गंगा में कूदा, पुलिस ने किरकिरी के डर से दो दिन दबाया मामला

Thu, 25 Aug 2022 10:47 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Aug 2022 10:47 AM IST
सार

उत्तरकाशी के धौंतरी पोस्ट ऑफिस चुनेर गांव का निवासी केदार अग्निवीर परीक्षा देने आया था, लेकिन चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने युवक को एलआईयू भवन के पास स्थित नए भवन में एक सिपाही की हिरासत में छोड़ दिया। रात को युवक लघु शंका का बहाना बनाकर बाहर निकला और लक्ष्मणझूला की ओर दौड़ लगा दी।

विज्ञापन
Agniveer Kedar came to Kotdwar to take Agniveer examination arrested for theft
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस हिरासत से फरार उत्तरकाशी के युवक के गंगा में छलांग लगाने के मामले में पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने आखिरकार अपने हथियार डाल दिए। मामले में थाना पुलिस की लापरवाही कि बात सामने आने के बाद एसएसपी पौड़ी ने घटना की जांच के लिए एएसपी शेखर सुयाल की अगुवाई में जांच टीम गठित कर दी है। वहीं एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बीते सोमवार को तपोवन चौकी पुलिस को क्षेत्र के एक होटल में काम मांगने आए एक संदिग्ध युवक की सूचना मिली। युवक के पास एक प्लास्टिक का कट्टा था, जिसमें कुछ सिक्के, रुपये और अन्य सामान था। जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची तपोवन पुलिस को युवक ने बताया कि वह सिक्के और रुपये स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के दानपात्र से चोरी कर लाया है। 
विज्ञापन


युवक ने पुलिस को बताया कि वह कोटद्वार में अग्निवीर परीक्षा देने आया था। तपोवन चौकी पुलिस ने मामला लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के होने के कारण स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर लक्ष्मणझूला थाने ले आई। युवक ने लक्ष्मणझूला पुलिस को बताया कि उसका नाम केदार सिंह भंडारी (22) पुत्र लक्ष्मण सिंह भंडारी है। युवक उत्तरकाशी के धौंतरी पोस्ट ऑफिस चुनेर गांव का निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला पुल से गंगा में लगाई छलांग
परमार्थ निकेतन आश्रम प्रबंधन से मामले में तहरीर न मिलने के चलते पुलिस ने युवक को एलआईयू भवन के पास स्थित नए भवन में एक सिपाही की हिरासत में छोड़ दिया। रात को युवक लघु शंका का बहाना बनाकर बाहर निकला और लक्ष्मणझूला की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस जब तक युवक को पकड़ पाती तब तक उसने लक्ष्मणझूला पुल से गंगा में छलांग लगा दी।

युवक के गंगा में छलांग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने किरकिरी के डर के चलते पहले दिन ऐसी किसी घटना से साफ इंकार कर दिया। लेकिन अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने एएसपी पौड़ी शेखर सुयाल को मामले की जांच सौंप दी। 

सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि युवक पुलिस हिरासत से फरार हुआ था। हालांकि उसके खिलाफ तहरीर नहीं मिली थी। एसपी पौड़ी शेखर सुयाल और सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल बीते दो दिनों से ऋषिकेश में डेरा जमाए हुए हैं। दोनों अधिकारी मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। 

बैराज तक तलाशी अभियान
बुधवार को केदार सिंह भंडारी के परिजन और ग्राम प्रधान सहित कई लोग लक्ष्मणझूला थाना पहुंचे। युवक के परिजनों और अन्य लोगों ने उसकी गिरफ्तारी और पुलिस की हिरासत से भागने पर विरोध जताया। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम भीमगोड़ा से लेकर बैराज तक तलाशी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें...बुजुर्ग को दी खौफनाक मौत: घर लौटी बेटी तो मां की हालत देख पैरों तले खिसक गई जमीन, प्रॉपर्टी बनी वारदात की वजह

युवक को मुनिकीरेती थाना पुलिस ने लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में परमार्थ निकेतन आश्रम में चोरी करने का आरोपी बताते हुए सौंपा था। हालांकि मामले में आश्रम की ओर से थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली। युवक को केवल निगरानी में रखा गया था, लेकिन वह भाग गया। एएसपी पौड़ी को मामले की जांच सौंपी गई है।
-यशवंत सिंह चौहान, एसएसपी पौड़ी गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed