फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand weather update: In plain areas including Dehradun weather clear today, cold day conditions may can suffer

Uttarakhand: देहरादून सहित मैदानी इलाकों में कई दिन बाद खिली धूप, चंबा-धनोल्टी मार्ग तीसरे दिन भी बंद

Sat, 05 Feb 2022 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Feb 2022 03:48 PM IST
सार

शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य में कोल्ड डे कंडीशन रहने की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो आज भी कई बर्फबारी प्रभावित इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। 

विज्ञापन
uttarakhand weather update: In plain areas including Dehradun weather clear today, cold day conditions may can suffer
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन बाद शनिवार को राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य में कोल्ड डे कंडीशन रहने की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो आज भी कई बर्फबारी प्रभावित इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। मसूरी में भी दो दिन बाद आज धूप खिली रही। 

विज्ञापन


बर्फबारी के कारण तीसरे दिन भी यमुनोत्री हाईवे बंद
यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे बर्फबारी के कारण तीसरे दिन भी जगह-जगह बाधित है। यमुनोत्री हाईवे ओरक्षा बैंड और राडी टाॅप में तीसरे दिन खुल गया है। जबकि हाईवे यमुनोत्री धाम की ओर रानाचट्टी में पाला होने के कारण अभी तक नहीं खुला है। यमुनोत्री में गीठ-पट्टी के बारह गांवों को तहसील मुख्यालय व रवांई घाटी की जनता को जिला मुख्यालय आने-जाने में दिक्कत हो रही है। जरुरी काम निपटाने के लिए लोगों की पैदल आवाजाही जोखिम भरी हो रही है। यहां मौसम अभी भी खराब बना है। यहां बारिश-बर्फबारी की सम्भावना बन रही है।
विज्ञापन


Snowfall in Uttarakhand: दूसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी, वादियों पर बिछी चांदी, सैकड़ों गांव बर्फ से ढके, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग बाधित
टिहरी में बादल छाए रहे। चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग तीसरे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया है। अधिक बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध चल रहा है। चमोली जनपद में मौसम सामान्य है। यहां धूप खिली हुई है। श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में धूप निकली है।



कुमाऊं मंडल के चंपावत में बर्फबारी के बाद मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन यहां धूप नहीं है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू है। पिथौरागढ़ में बादल छाए रहे। रामनगर में धूप खिली है।

अगले चार दिन के लिए जारी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की बात कही है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। इस संबंध में मौसम विभाग से अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 25 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed