फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update IMD Rainfall and Snowfall Expected from February First Week

Uttarakhand Weather: इस वजह से 'सूखी' रही जनवरी, शीतलहर ने किया परेशान, जानें कब से बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 29 Jan 2024 11:24 AM IST
अलका त्यागी करन सिंह दयाल, अमर उजाला, देहरादून
करन सिंह दयाल, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jan 2024 11:24 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update:  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में अब उस दिन ही ठंड होगी जब बारिश या बर्फबारी होगी। अन्य दिनों मौसम सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update IMD Rainfall and Snowfall Expected from February First Week
मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते साल से मौसम चक्र में हुए बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण इस साल जनवरी का महीना सूखा निकल गया। हालांकि राहत की बात यह है कि फरवरी की शुरूआत में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में बारिश और बर्फबारी होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक काफी ठंड होती है। लेकिन इस बार इन दोनों महीनों में न तो खास बारिश हुई और ना ही ढंग से बर्फबारी। बावजूद इसके प्रदेश भर में शीतलहर चलने और घना कोहरा छाने से शीत दिवस जैसी स्थिति बनी। जनवरी में तो मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन के साथ पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। यही वजह रही कि जनवरी में सूखी ठंड ने सताया। वैज्ञानिकों का कहना है, पश्चिमी विक्षोभ से ही तापमान कम होने के साथ नमी आती है। फरवरी में भी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन डिग्री गिरा तापमान, दिन भर रही ठिठुरन
राजधानी दून में रविवार को मौसम ने तेवर दिखाया तो अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उधर शीतलहर चलने दिन भर ठंड से ठिठुरन रही। दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का भी अधिकतम तापमान सात डिग्री की गिरावट के साथ 14.4 डिग्री रहा।

सीएम धामी का अनोखा अंदाज: पहले भव्य रोड शो, फिर ताजा की बचपन की यादें, महिलाओं संग बनाया लड्डू का महाप्रसाद

फरवरी में बारिश-बर्फबारी के आसार
जनवरी के अंत में एक बार मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी से दो फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा फरवरी में एक-दो बार मौसम बदलने के आसार हैं। फरवरी का पहला सप्ताह मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। जबकि आज (सोमवार) को दून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिसंबर-जनवरी में औसतन चार से पांच पश्चिमी विक्षोभ आते हैं। इनमें से तीन मजबूत विक्षोभ आने से बारिश और बर्फबारी होती है। लेकिन बीते साल से यह कमजोर हुआ है। इसकी वजह से इन दोनों महीनों में सूखी ठंड पड़ने से कुछ दिनों शीत दिवस जैसी स्थिति बनी। यही कारण रहा कि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया और शीत लहरों ने परेशान किया।
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed