{"_id":"62d8d99e9c721b173452b57d","slug":"uttarakhand-weather-update-hemkund-sahib-yatra-begins-chardham-yatra-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemkund Sahib Yatra: मौसम सामान्य होने से यात्रा सुचारू, गोविंदघाट से 535 और घांघरिया से 450 तीर्थयात्री रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund Sahib Yatra: मौसम सामान्य होने से यात्रा सुचारू, गोविंदघाट से 535 और घांघरिया से 450 तीर्थयात्री रवाना
Thu, 21 Jul 2022 11:18 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:18 AM IST
सार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में अगले चार दिन तक कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। चेतावनी को देखते हुए शासन ने गुरुवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा बंद रखने का फैसला किया था, लेकिन मौसम सामान्य होने से तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा बंद रखने का फैसला किया था, लेकिन सुबह मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा शुरू कर दी गई। हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट से 535 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए, जबकि घांघरिया से 450 तीर्थयात्री भेजे गए।
विज्ञापन
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब मार्ग सुचारू है। क्षेत्र में मौसम सामान्य होने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने गोविंदघाट से घांघरिया के लिए तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति दे दी है।बदरीनाथ धाम की यात्रा भी सुचारू है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Bus Accident In Rishikesh: कार को बचाने के चक्कर में पलटी 35 यात्रियों से भरी बस, शीशा तोड़कर निकाले 24 यात्री
विज्ञापन
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में अगले चार दिन तक कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।