फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Heavy rains with thunder and lightning in Dehradun waterlogging in many areas

Uttarakhand Weather: देहरादून में गरज-चमक के साथ जमकर बरसे मेघ, कई इलाकों में हुआ जलभराव

Mon, 29 Jul 2024 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jul 2024 10:49 PM IST
सार

भारी बारिश से आईएसबीटी, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन के पास, दर्शनलाल चौक, मोथरोवाला, दौड़वाला सहित कई जगह जलभराव हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Heavy rains with thunder and lightning in Dehradun waterlogging in many areas
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून में रुक-रुककर बरसात का दौर जारी है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। इसके बाद शाम को भी झमाझम बारिश हुई। इससे की राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हुआ। दो जगह पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। एक जगह विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।

विज्ञापन


भारी बारिश से आईएसबीटी, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन के पास, दर्शनलाल चौक, मोथरोवाला, दौड़वाला सहित कई जगह जलभराव हुआ। नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में 10 के करीब शिकायतें आईं। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीमों को मौके पर भेजा गया। टीम ने पंप से कई जगह भरे पानी को निकाला। उधर, पथरीबाग चौक से भंडारीबाग वाले रोड पर पेड़ टूटकर गिर गया। इससे ऊर्जा निगम का खंभा भी टूट गया और क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बिशनपुर में भूस्खलन के चलते साढ़े पांच घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे, फंसे यात्री हुए रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने दूसरा खंभा लगाया, तब जाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। इस दौरान करीब दो घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। उधर, रेंजर ग्राउंड के पास सड़क पर पेड़ टूटकर गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया। अग्निशमन दल की टीम ने मौके पर जाकर पेड़ को हटाया।

बारिश से राज्य में 131 मार्ग प्रभावित
देहरादून। राज्य में 131 मार्ग बंद हैं। इसमें सबसे अधिक पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रभावित हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 21 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। चमोली में 23 ग्रामीण मार्ग प्रभावित हैं। बागेश्वर में एक जिला मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और सात ग्रामीण मोटर मार्ग और देहरादून में दो राज्य मार्ग, एक अन्य मार्ग और 15 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। रुद्रप्रयाग में आठ, पौड़ी में 11, टिहरी में नौ, नैनीताल में तीन, चंपावत में सात ग्रामीण मोटर मार्ग और अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। वहीं, टिहरी बांध का जलस्तर 791.91 मीटर (अधिकतम 830 मीटर) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed