Uttarakhand Weather: अगले दो दिन संभलकर करें चारधाम यात्रा, पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब के मार्गों के लिए जारी किया अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप चारधाम यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो दो दिन जरा संभलकर सफर करें। कहीं ऐसा न हो कि बारिश आपके राह की रुकावट बन जाए। मौसम विभाग ने दो दिन का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक वैसे तो सप्ताहभर पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन 21 और 22 जुलाई को केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्गों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: बदरीनाथ हाईवे दो दिन से बंद, चट्टान से लगातार गिर रहे पत्थर, रास्ते में फंसे यात्रियों का फूटा गुस्सा, तस्वीरें...
इस दौरान अनेक स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इससे भू-स्खलन का भी खतरा है। लिहाजा, सभी चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वह मौसम के बुलेटिन और स्थानीय प्रशासन से सूचना के आधार पर ही सफर करें।
आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
पर्वतीय इलाकों में 25 जुलाई तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन को छोड़कर बाकी दिनों में सामान्य बारिश का ही अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।
वहीं, राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहे। कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि देहरादून सहित प्रदेश के अन्य जिलों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून में सोमवार को हल्की बारिश के बीच तापमान में गिरावट आ सकती है।