Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक सुबह-शाम ठंड ने किया बुरा हाल, अब दो दिन बारिश के आसार
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के छह जिलों में छह और सात जनवरी को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने सूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी है। सुबह और शाम को हल्का कोहरा छा रहा है, वहीं पाला भी हो रहा है। जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, दिन में हल्की धूप राहत भी दे रही है।
राजधानी दून से लेकर कई मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
Badrinath Highway: आठ में से पांच डंपिंग जोन फुल, हाईवे किनारे लगे मलबे के ढेर, निस्तारण की नहीं मिल रही जगह
छह और सात को बदलेगा मौसम
प्रदेश के छह जिलों में छह और सात जनवरी को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने सूचना जारी की है। छह जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि सात जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में मेघ के बरसने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों के देहरादून में फिलहाल मौसम शुष्क करने के साथ ही कोहरे छाए रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मसूरी में बर्फबारी न होने से घटे सैलानी
शहर में बर्फबारी नहीं होने का असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ा है। 31 पर भी होटलियर के उम्मीद के मुताबिक सैलानी नहीं पहुंचे। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को झटका लगा है। होटलियर को उम्मीद थी कि नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंंचेंगे, लेकिन 70 फीसदी होटल ही पैक हो पाए। होटल एसोसिएशन के महासचिव अजय भार्गव ने बताया कि कम संख्या में सैलानियों के पहुंचने से आर्थिकी पर असर पड़ा है। पिछले साल की तुलना में इस बार 30 फीसदी सैलानी कम आए।
मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा ने बताया कि जिस तरह से मौसम बन रहा है, उम्मीद है कि मसूरी में बर्फबारी होगी तो पर्यटक आएंगे। शहर में शीतलहर के चलते सैलानी कम पहुंच रहे हैं। मालरोड, अटल उद्यान, गनहिल, जॉर्ज एवरेस्ट सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कम ही सैलानी देखने को मिल रहे हैं। संवाद