फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update 24 hours heavy rain alert

उत्तराखंड में मौसम बरपा सकता है कहर, 24 घंटे में भारी बारिश के आसार

Mon, 10 Sep 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Sep 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update 24 hours heavy rain alert
rain in uttarakhand

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार जताए हैं। उधर, सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से अनेक स्थानों पर तेज धूप खिली। कुछ देर बाद बादल छा गए। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग से केदारनाथ के मौसम की मिलेगी हरपल सटीक जानकारी

uttarakhand weather update 24 hours heavy rain alert
kedarnath

अब, रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से केदारनाथ तक के मौसम पल-पल सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही मध्य हिमालय में हो रहे जलवायु परिवर्तन को लेकर नए शोधों में भी मदद मिलेगी।

शासन द्वारा उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत जनपद में रुद्रप्रयाग व केदारनाथ सहित 7 स्थानों पर स्व चालित मौसम स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी, तापमान, नमी, वायुदाब की हर समय जानकारी मिलती रहेगी।   

जून 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद से रुद्रप्रयाग जनपद और विशेषकर केदारनाथ क्षेत्र के मौसम के पूर्वानुमान को लेकर शासन, प्रशासन गंभीर है। मौसम की सही जानकारी मिलने से समय पर प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए जनपद में 7 स्थानों पर स्वचालित मौसम केंद्र और हाइड्रोमेट्रोलोजिकल उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं।

इनके माध्यम से रुद्रप्रयाग से केदारनाथ के मौसम के वर्तमान और पूर्वानुमान की पलपल की सही व समुचित जानकारी मिल सकेगी। एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रोडक्ट्स लिमिटेड फर्म द्वारा जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, सोनप्रयाग, दुगलबिट्टा, चोपता और केदारनाथ में इन उपकरणों को स्थापित किया जा रहा है।

बारिश, बर्फबारी और तापमान के साथ, आद्रता, वायुदाब की जानकारी मिलेगी

uttarakhand weather update 24 hours heavy rain alert
kedarnath - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग के विशेषज्ञों की मदद से ये मौसम केंद्र व हाइड्रोलोसैटेलाइट उपकरण सेटेलाइट से लिंक किए गए हैं। इन उपकरणों से संबंधित क्षेत्रों की बारिश, बर्फबारी और तापमान के साथ, आद्रता, वायुदाब की जानकारी मिलेगी। केंद्रों के संरक्षण के लिए दो-दो कर्मचारियों की तैनाती होनी है, जिन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द सभी केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि एचएनबी केविवि श्रीनगर गढ़वाल के हैप्रेक द्वारा भी नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज के अंतर्गत बीते वर्ष नवंबर में बनियाकुंड में आधुनिक मौसम यंत्र स्थापित किया गया है।   

स्वचालित मौसम केंद्रों व अन्य उपकरणों की मदद से रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक के मौसम की सही व समय पर जानकारी मिलती रहेगी। मौसम के आंकड़ों के आधार पर बेहतर पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा, जो कई मायनों में खास रहेगा।   
- डीके वर्मा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ मौसम विज्ञानी, मौसम विभाग भारत सरकार, नई दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed