फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Today Rishikesh Gangotri Highway closed third day relief from rain can be found after 27

Uttarakhand Weather: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद, जानें कब से मिलेगी प्रदेशवासियों को बारिश से राहत

Thu, 24 Aug 2023 08:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी/देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी/देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Aug 2023 08:51 AM IST
सार

आज देहरादून सहित आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट  किया है। बारिश और मलबा आने के कारण ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अरब सागर से नमी खींचने वाली ट्रफ लाइन अभी हमारे नजदीक है। इसके कारण लगातार बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Rishikesh Gangotri Highway closed third day relief from rain can be found after 27
ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे (फाइल फोटो)

विस्तार

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे आज बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया है। नरेंद्रनगर बगड़धार में हाईवे बंद चल रहा है। टिहरी जिले में  रात भर से रुक रुक कर बारिश हो रही है,  जिस कारण यहां आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। दूसरी तरफ 48 घंटे बाद भी नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुल पाया है। यहां आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से अगले चार दिनों तक राहत की उम्मीद कम ही है। प्रदेश के आठ जिलों में अगले चार दिनों में हल्की से तेज बारिश के आसार है। हालांकि, 27 अगस्त के बाद उत्तराखंड में बारिश से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद मानसून धीमा पड़ना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त है। फिलहाल 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

येलो अलर्ट जारी किया गया
बृहस्पतिवार को इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने के आसार हैं। जबकि, 25, 26 और 27 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तेज बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर नीति सहित इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

इन तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अरब सागर से नमी खींचने वाली ट्रफ लाइन अभी हमारे नजदीक है। इसके कारण लगातार बारिश हो रही है। अगले चार दिनों में लाइन दूसरी ओर सरक सकती है जिससे बारिश से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed