फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Today: rainfall and snowfall cold wave expected in 48 hours

Uttarakhand: केदारनाथ में बर्फबारी, धनोल्टी में गिरीं बर्फ की फुहारें, यमुनोत्री में झरने जमे

Thu, 29 Dec 2022 09:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Dec 2022 09:35 PM IST
सार

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Today: rainfall and snowfall cold wave expected in 48 hours
यमुनोत्री में झरने जमे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार को पहाड़ में दिनभर मौसम खराब रहा और केदारनाथ में एक घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई। धनोल्टी में बर्फ की फुहारें गिरीं जबकि टिहरी और रुद्रप्रयाग में बूंदाबांदी हुई। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लिया।

विज्ञापन


मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड
शहर में गुरुवार दोपहर बाद बारिश हुई। इससे शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। लोग दिन में भी अलावा सेंकते नजर आए। बारिश होने से बढ़ी ठंड में पर्यटकों ने गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी की। शहर को पिक्चर पैलेस, गांधी चौक, मालरोड, लंढौर सहित कई क्षेत्रों में लोग आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। होटलियर अरविंद सेमवाल ने कहा कि बारिश के बाद सैलानियों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


यमुनोत्री में झरने जमे
यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आलम ये है कि कड़ाके की सर्दी के कारण नदी, नालों और झरने का पानी भी जमने लगा है। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह गिरने वाले झरने भी जमने लगे हैं। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक जगह-जगह पानी जम गया है। पैदल मार्ग पर आवाजाही भी जोखिमभरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ में बर्फबारी
सुबह से केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे और दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। शाम पांच बजे से छह बजे तक केदारनाथ में बर्फबारी हुई। धाम में अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम माइनस 7 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, रुद्रप्रयाग सहित निचले इलाकों में अपराह्न बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। उधर, पर्यटक स्थल चोपता में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

उत्तराखंड में सर्दी का सितम: पहाड़ से मैदान तक कोहरा, पड़ रही हाड़ गलाने वाली ठंड, हरिद्वार में -6 डिग्री पारा

धनोल्टी में गिरी बर्फ की फुहारें
नई टिहरी में भी सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद बूंदाबांदी होने से पारा लुढ़क गया। पर्यटन नगरी धनोल्टी में तो बर्फ की फुहारें भी गिरीं। ऐसे में यहां पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल उठे। सैलानियों को उम्मीद है कि नए साल पर धनोल्टी में निश्चित ही बर्फबारी का लुत्फ उठा सकेंगे। मौसम का पारा लुढ़कने से जिला मुख्यालय सहित धनोल्टी, चंबा, रानीचौरी, गजा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई।

New Year 2023: होटल में है बुकिंग, तभी जा सकेंगे मसूरी, पर्यटक आने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक प्लान

बारिश की संभावना को देखते हुए किसान भी राहत में हैं। लंबे समय बाद बारिश होती है तो गेहूं, जौ, मटर आदि फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। वहीं चमोली जिले में भी दिनभर मौसम खराब रहा। कर्णप्रयाग, लंगासू, नौटी, नंदासैंण, आदिबदरी, गैरसैंण, थराली, देवाल, नारायणबगड़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। 
पौड़ी और श्रीनगर में बूंदाबांदी हुई। ठंड बढ़ने से अन्य दिनों के मुकाबले बाजार में चहल पहल कम रही।

तापमान     अधिकतम    न्यूनतम
श्रीनगर        19          10 डिग्री सेल्सियस
बदरीनाथ     9             माइनस 3
औली        11            माइनस दो
जोशीमठ     14            माइनस एक
गोपेश्वर      16              7 
पौड़ी        11              6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed